मां के सामने ही 5वीं मंजिल से गिर गया मासूम, अस्पताल में तोड़ा दम

<p>बच्चों की देखरेख को लेकर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही मासूम को आपसे जुदा कर सकती है। नेरवा में एक दंपति की गोद उस वक़्त सुनी हो गई, जब उनका दो साल का बच्चा खेल-खेल में 5वीं मंजिल से गिर गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।</p>

<p>2 साल का मासूम राघव अपने घर के पांचवीं मंजिल पर बालकनी में खेल रहा था। कुछ ही दूरी पर उसकी मां कपड़ों की सिलाई का काम कर रही थी। इस दौरान खेल-खेल में मासूम राघव बालकनी की ग्रिल पर चढ़ गया और 50 फुट नीचे जा गिरा। इस दौरान उसको गंभीर चोट पहुंची।</p>

<p>आनन-फानन में राघव को नेरवा अस्पताल लाया गया। लेकिन, हालात खराब होते देख उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। आईजीएमसी में भी डॉक्टर राघव को बचाने में नाकाम रहे। बच्चे के दर्दनाक मौत से उसके पिता ओम प्रकाश और मां पूरी तरह टूट चुके हैं। साथ ही जिसने भी इस घटना को करीब से देखा वह भी सदमे में है।</p>

<p>दरअसल, बच्चों को वक्त दर वक्त धीरे-धीरे सही-गलत और ख़तरे का ज्ञान होता है। इसलिए अगर आपके घर में मासूम है तो उस पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। क्योंकि, बच्चे अबोध होते हैं और उन्हें कई बातों की समझ विकसित नहीं हुई होती है। ऐसे में उन पर कड़ी निगाह रखना बेहद जरूरी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

7 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

14 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

15 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

15 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

16 hours ago