क्राइम/हादसा

किन्नौर: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, धर्मशाला निवासी व्यक्ति की मौत

जिला किन्नौर के NH-5 में एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर बाद सोल्डिंग के पास पेश आया है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह राणा पुत्र अरीजंग राणा निवासी सिविल बाजार धर्मशाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भावानगर में पुलिस को सूचना मिली कि सोल्डिंग के पास एक गाडी नंबर एचपी 39 एफ 0862 जो कि रिकांगपिओ से रामपुर की तरफ जा रही थी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान गाड़ी में बरामद लाइसेंस से हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक के शव को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भावानगर पहुंचाया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

20 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

35 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

47 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

60 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago