Follow Us:

किन्नौर: सतलुज में गिरी बोलेरो, 2 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

पी.चंद |

किन्नौर के रामनी संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बोलेरो में 5 लोग सवार थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान रविराज निवासी रामनी (45) और राम कुमारा (27) निवासी रामनी के रूप में की गई है। जबकि हादसे में लखबीर(26), अनिल (30), और भीर्मा चंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।