Follow Us:

किन्नौर: चालक ने धक्का देकर महिला को खाई में फेंका!, पति और देवर पर हत्या का शक

पी. चंद |

जिला किन्नौर के पर्यटन स्थल कल्पा के पास सुसाइड पॉइंट पर शनिवार शाम को ढांक से गिरकर मौत का शिकार हुई राजस्थान की महिला की मौत में नया खुलासा हुआ है। महिला पुलिस कर्मी रेखा शर्मा सेल्फी लेते समय ढांक से नहीं गिरी थी, बल्कि उसके साथ आए चालक ने ही महिला को ढांक से धक्का देकर मार डाला। महिला को मौत की खाई में धकेलने की साजिश के पीछे पति विनीत शर्मा और देवर कर्णव शर्मा को भी बताया जा रहा है।

इनसे पुलिस  गहनता पूछताछ कर रही है। मृतक रेखा शर्मा (37 वर्ष) पत्नी विनीत शर्मा निवासी अरासीन, सिरसा (हरियाणा) जो कि पुलिस स्टेशन अनसवार जिला जलावर (राजस्थान) में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात थी। शनिवार को कल्पा के पास सुसाइड पॉइंट में खाई में जा गिरी। बताया गया को महिला सेल्फ़ी लेते खाई में गिरी। रविवार को पुलिस ने शव को खाई से निकाला। जब  चालक मनविन्द्र सिंह से पूछताछ की गई तो वह सही जबाव नहीं दे पाया। अब पुलिस इसको हत्या का मामला मानकर जांच को आगे बढ़ाएगी।