Follow Us:

किन्नौर: निगुलसरी में लगातार गिर रहे पत्थर, कटान के चलते 30 अगस्त बन्द रहेगा NH-5

पी. चंद |

किन्नौर के निगुलसरी के नजदीक भू-स्खलन क्षेत्र में लगातार छोटे-2 पत्थर गिर रहे हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 में ऊपर/पहाड़ से गिरने के कारण, आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों को नुकसान न हो और जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने आज रविवार को NH  (हि० प्र० लोक निर्माण विभाग) द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से उपरोक्त क्षेत्र के ऊपर पहाड़ी में स्थित लूज छोटे और बड़े पत्थरों को गिराया जायेगा ताकि इस क्षेत्र को आवागमन के लिए सुरक्षित किया जा सके।

इस काम के चलते प्रात: 30 अगस्त 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक उपरोक्त भू-स्खलन क्षेत्र निगुलसरी (किन्नौर) के नजदीक NH-05 में वाहनों का आवाजाही बंद रहेगी।