Follow Us:

कोच्चि: नौसेना बेस पर बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर हैंगर टूटने से 2 जवानों की मौत

समाचार फर्स्ट |

कोच्चि नौसेना बेस में एक बड़ा हादसा हुा है। हादसे में हेलिकॉप्टर हैंगर का दरवाजा गिरने से 2 नौसैनिकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसा आज गुरुवार सुबह 11 बजे सदर्न नेवल कमांड कोच्चि में हुआ।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार हादसे में 2 नौसैनिकों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर हैंगर का दरवाजा इन दो नौसैनिकों के ऊपर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। कोच्चि नेवल बेस हादसे में मारे गए लोगों के नामों का खुलासा उनके परिजनों को बताने के बाद किया जाएगा। हादसे में 2-3 नौसैनिक घायल हुए हैं। हादसे की जांच के लिए आदेश दे दिया गया है।

वहीं रक्षा मंत्रालय ने भी दो जवानों की मौत की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी इनके परिजनों को संपर्क नहीं किया गया है।