कुल्लू: निरमंड में 2 और नाबालिग लापता, 1 सप्ताह के भीतर 8 नाबालिग हुए लापता

<p>हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नाबालिगों लड़के-लड़कियों के लापता होने का सिलसिला जारी है। अब दो और नाबालिगों के लापता होने की सूचना मिली है। निरमंड थाने में इनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि इससे पहले, युवती समेत 6 नाबालिगों के लापता होने का केस दर्ज किया गया था। ताजा मामले में दोनों नाबालिग 19 नवंबर से लापता हैं। अरसू स्कूल में पढ़ने वाले इन दोनों बच्चों में एक स्थानीय और एक नेपाली मूल का लापता है। निरमंड में बीते एक सप्ताह से अब तक 8 नाबालिग लापता हो चुके हैं।</p>

<p>कुल्लू के निरमंड थाने में किशोरी समेत छह नाबालिगों के लापता होने का केस रविवार को ही सामने आया था। ये सभी लापता बच्चे 15-17 साल के हैं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। पांच छात्र और एक छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। आखिरी बार सभी को निरमंड के साथ लगती देव ढांक मंदिर के पास देखा गया था। यहां पर इन्होंने एक बाबा से नशीला पदार्थ मांगा, लेकिन बाबा ने ऐसा कुछ होने से इंकार कर दिया। निरमंड, रामपुर और साथ लगते इलाकों में इन नाबालिगों की तलाश की जा रही है।</p>

<p>फिलहाल इन लापता बच्चों के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। ये सभी 21 नवंबर को घर से अपने शिक्षण संस्थानों के लिए निकले थे। इसके बाद इनका कहीं पता नहीं चल सका है। जब सभी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

56 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

60 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

1 hour ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago