Follow Us:

कुल्लू: 3.510 किलोग्राम चरस के साथ कार सवार 2 लोग गिरफ्तार

|

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 3.510 किलोग्राम चरस के साथ कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान केवल राज पुत्र चमन प्रकाश निवासी लथेला सरकाघाट मंडी और कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जंघरा अवाहदेवी हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर मादकर पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने भुंतर-मणिकर्ण रोड़ पर शारणी इलाके में नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका। कार में दो लोग सवार थे। चेकिंग के दौरान कार से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।