Follow Us:

कुल्लू: 2 महिलाओं ने निगला जहर, एक की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू में 2 महिलाओं ने जहर निगल लिया है जिससे एक महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरी महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के शाईटा निवासी 70 साल की देवकू देवी ने 4 अप्रैल को जहर निगल लिया था जिस कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया था और पांच दिनों बाद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।

(आगे खबर पढ़ने के लिए स्क्रोल करें)

जबकि दूसरे मामले में मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते बागन गांव की एक 39 साल की नीमी दासी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है और उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।