<p>पर्यटन नगरी मनाली के समीप रांगडी में होटल रीवर रिजैंसी में अग्निकांड की घटना पेश आई है। आग लगने से होटल का टॉप फ्लोर को भारी नुक्सान पहुंचा है। आग होटल के टॉप फ्लोर में लगने के कारण दमकल कर्मियों और लोगों की सहायता से होटल के नीचे के फ्लोर को बचा लिया गया।</p>
<p>जानकारी अनुसार आग लगने की घटना वीरवार रात करीब एक बजे के करीब पेश आई। आग की घटना देखकर स्थानीय लोगों और होटल संचालकों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।</p>
<p>दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आगजनी घटना के होटल मालिक आत्मो देवी को लाखों का नुक्सान हुआ है।</p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…