Follow Us:

कुल्लू: गैस सिलेंडर फटने से मकान जल कर राख, एक की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के गोजरा में देर रात को एक मकान जलकर राख हो गया है। जिसमें एक विहार निवासी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई है। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह आगजनी घटना सिलेंडर फटने के कारण हुई है। फायर स्टेशन अधिकारी कमल स्वरूप ने बताया कि यह मकान हीरा लाल का था जिसमें तीन कमरे थे और इसमें विहार के 4 लोग किराए पर रहते थे।

लेकिन, मंगलवार देर रात को यह आगजनी घटना पेश आई हालांकि घटना के दौरान 3 लोगों ने भाग कर जान बचाई परंतु एक व्यक्ति कमरे में फंस गया और वह जिंदा जल गया जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हालांकि घटना में हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है परंतु मौटे तौर पर 16 लाख से अधिक के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और ग्रामीणों की सहायता से इस मकान से साथ लगते दो और मकानों को जलने से बचाया गया है जिसके लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी अन्यथा यह घटना और ज्यादा नुक्सान कर सकती थी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि बिहार निवासी  विद्या चंद (25) के झुलसे हुए शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।