कुल्लू: 2 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

<p>कुल्लू के साथ लगती लगवैली में एक व्यक्ति को 2 किलो 100 ग्राम चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना की पुलिस लगवैली के कालंग रोड़ पर गश्त पर थी और इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति पर संदेह हुआ और उसे तलाशी के लिए रोका। जब व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2 किलो सौ ग्राम चरस बरामद की गई।</p>

<p>पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। एएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय यशपाल निवासी थाच दोगरी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है कि व्यक्ति इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

31 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

4 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago