क्राइम/हादसा

कुल्लू: गुशैणी में 18 कमरों का मकान जलकर राख, एक गाय जिंदा जली

कुल्लू: बंजार की तीर्थन घाटी गुशैणी के शरची में गुरुवार देर रात 18 कमरों का एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। देर रात हुए इस अग्निकांड में एक गाय भी जिंदा जल गई। अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय परिवार के सभी सदस्य ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। आग की लपटें उठता देख सभी घर से बाहर निकले।

वहीं, मकान में आग लगती देख आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान लोगों ने निचली मंजिल में बंधी गाय को भी बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाने में सफल नहीं हो पाए और गाय इस भीषण अग्निकांड में जिंदा जल गई। मकान में आग लगने से परिवार के सभी आभूषण और कीमती सामना जलकर राख हो गया। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

22 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

25 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago