पुलिस थाना आनी के तहत खनाग में एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि कार सवार 4 अन्य महिलाएं घायल हुईं हैं। मृतक की पहचान साहिल (23) पुत्र हंस राज निवासी बरांडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय टैंपरेरी नंबर ऑल्टो कार आनी से खनाग की तरफ जा रही थी। कार में चालक और 4 महिलाएं सवार थीं। जैसे ही कार टांगानाला के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं, घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…