Follow Us:

कुल्लू: आनी में एक बार फिर लावारिस बैग से चरस बरामद

गौरव कुल्लू |

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में एक बार फिर से लावारिस बैग से पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस ने यह लावारिस बैग एचआरटीसी की बस से बरामद किया है। यह बस आनी से कुल्लू वाया शिमला जा रही थी। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उन्हें एक लावारिस बैग पड़ा मिला। जिसमें चैक करने पर उसके भीतर 481 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भी आनी पुलिस को पुराने बस स्टैंड के पास एक लावारिस बैग में 1 किलोग्राम चरस बरामद हुई थी। लेकिन अब फिर से यहां एक लावारिस बैग में चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।