Follow Us:

कुल्लू: चबाई में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का नुकसान

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र चबाई में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया है। अग्निकांड की यह घटना रविवार शाम के समय पेश आई है। घटना की सूचना मिलते ही उप मंडल मुख्यालय अनी से दमकल विभाग की टीम वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस आगजनी घटना में लाखों का नुकसान होने की जानकारी है।

बताया जा रहा है कि यह मकान जीवानंद का है। फिलहाल ग्रामीण और दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि शनिवार देर रात को भी आनी उपमंडल के कोठी में भी देवता की सराय भवन आग की भेंट चढ़ गई है। इस सराय भवन में 12 दुकाने थी जो जलकर राख हो गई हैं। इसमें लाखों का नुकसान हो गया है। नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और नुकसान के आकलन की जांच शुरू कर दी है।