<p>पर्यटन नगरी मनाली में वोल्वो बस स्टैंड में एक डंप्पर चालक की करंट लगने से मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब उसका डंप्पर खराब हो गया और वोल्वो बस स्टैंड के पास ठीक कर रहा था। इस दौरान डंप्पर का डाला जब उठाया तो यह सड़क के ऊपर से गुजर रही 33 केवी की लाईन से टकरा गया जिससे डंप्पर में करंट आ गया और डंप्पर को ठीक कर रहा नेपाल निवासी चालक 37 साल का सुरेश करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।</p>
<p>डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मनाली पुलिस को दी और मनाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2294).jpeg” style=”height:387px; width:480px” /></p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…