Follow Us:

कुल्लू: शीला गांव में चार मंजिला मकान जलकर राख, जिंदा जले 4 मवेशी

डेस्क |

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के शीला गांव में एक चार मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड की ये घटना मंदलवार रात को पेश आई है। आधी रात को लगी इस आग में गौशाला में बंधे दो भेड़ें और दो बछड़े जिंदा जल गए जबकि एक गाय बुरी तरह झुलस गई है। अग्निकांड की इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार देवारज के मकान में रात 11 बजे के करीब आग लग गई। आग लगने के समय मकान में परिवार के सभी सदस्य रसोई घर में थे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों को दी। मकान की निचली मंजिल में पशु रखे थे। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बूझाने का प्रयास किया लेकिन लकड़ी के मकान में आग इतनी तेजी से फैली गई कि देखते ही देखते मकान राख हो गया।

अग्निकांड की इस घटना में दो मवेशी और दो भेड़ें जिंदा जल गईं, जबकि मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड की इस घटना में पीड़ित परिवार की 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।