Follow Us:

कुल्लू: शख्स ने नाबालिग का किडनैप कर डेढ़ महीने तक किया रेप

गौरव कुल्लू |

कुल्लू के आनी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर करीब डेढ़ महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां ने आनी थाने में दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां उसके पिता का इलाज करवाने के लिए चण्डीगढ़ गई हुई थी। जिसके चलते उनकी 14 साल की लड़की घर पर अकेली थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने डेढ़ महीने पहले लड़की का अपहरण कर लिया और उसे अपने घर ले जाकर करीब डेढ़ महीने तक उसके साथ शीरीरिक संबंध बनाए। उसके कुछ दिनों बाद बह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस सारी घटना की जानकारी लड़की ने फोन पर अपनी मां को दी। लिहाजा, 7 अगस्त को चण्डीगढ़ से लौटने के बाद लड़की की मां ने मामले को लेकर आनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की धरपकड़ शुरू कर दी है।