कुल्लू: शख्स ने नाबालिग का किडनैप कर डेढ़ महीने तक किया रेप

<p>कुल्लू के आनी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर करीब डेढ़ महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां ने आनी थाने में दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां उसके पिता का इलाज करवाने के लिए चण्डीगढ़ गई हुई थी। जिसके चलते उनकी 14 साल की लड़की घर पर अकेली थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने डेढ़ महीने पहले लड़की का अपहरण कर लिया और उसे अपने घर ले जाकर करीब डेढ़ महीने तक उसके साथ शीरीरिक संबंध बनाए। उसके कुछ दिनों बाद बह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस सारी घटना की जानकारी लड़की ने फोन पर अपनी मां को दी। लिहाजा, 7 अगस्त को चण्डीगढ़ से लौटने के बाद लड़की की मां ने मामले को लेकर आनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की धरपकड़ शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

10 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago