Follow Us:

कुल्लू: मणिकर्ण में मजदूर पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन नगरी मणिकर्ण में एक मजदूर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मजदूर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है। मजदूर पर हमला किसने किया पुलिस इसकी छानबीन करने में जुट गई है। जबकि मजदूर पर जानलेवा हमला करने के बाद किचन में रखे बैड बॉक्स में बंद कर रखा था जिसे कुछ मजदूरों ने देखा और बाहर निकाला इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी भुंतर विकास ने बताया कि कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हमलाकर्ताओं को तलाश करने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि हमले से घायल हुए मजदूर का नाम 30 साल के राम लाल उर्फ रामू निवासी बिहार के रूप में हुई है। जिसे घायलावस्था में अस्पताल पहुंचा है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आईपीसी 324,325,342,307 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।