<p>जिला कुल्लू के दूर दराज क्षेत्र आनी के एक गांव में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक ने बहला फुसलाकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित लड़की की मां ने इस बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 9 साल की बेटी के साथ एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया है। महिला ने ये भी बताया कि जिस व्यक्ति ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है वह शादीशुदा है। उधर महिला कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति का नाम देवेंद्र सिहं है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है। उधर, पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।</p>
<p> </p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…