कुल्लू: 1 किलोग्राम से अधिक चरस सहित नेपाली गिरफ्तार, मामला दर्ज

<p>जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक की पहचान शांता बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।</p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी पुलिस चौकी की टीम ने जरी के समीप कैंची मोड़ पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच यहां से होकर एक युवक आ रहा था। पुलिस को देखकर वह हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर मौके पर ही दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक किलो 210 ग्राम चरस बरामद की गई।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान शांता बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। युवक ने यह चरस किससे खरीदी थी और आगे कहां ले जा रहा है, पुलिस उसकी गहनता से जांच कर रही है। चरस के साथ दबोचे गए युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2743).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

कांग्रेस को नहीं जनता से वोट मांगने का अधिकार- बिंदल

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव में लोकसभा की चार…

20 mins ago

दो चरणों के मतदान से निराशा में भाजपा, 400 पार का सपना नही होगा साकार

देश में हुए दो चरणों के मतदान के बाद हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना…

3 hours ago

ऊनाः बंगाणा के भलेती में स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ऊना जिले के बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस की चपेट में आने से…

3 hours ago

कांग्रेस ने उतारे तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।…

3 hours ago

रसीली चेरी की शिमला के भट्टाकुफ़्फ़र मंडी में दस्तक, 250 रूपये प्रति किलो मिले दाम

हिमाचल प्रदेश की रसीली चेरी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शिमला में चेरी…

5 hours ago

पालमपुर के मैंझा में भी हुआ फिर द*राट कां*ड: एक परिवार के 4 लोगों पर दरा*ट से हम*ला

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में एक फिर से द*राट कां*ड पेश आया…

5 hours ago