Follow Us:

कुल्लू: डेढ़ किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

डेस्क |

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी व्यक्ति की पहचान नेपाली मूल के मंगल चंद (41) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की टीम रामशिला, त्राम्बली, पुइद, बंदल, चनसारी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को पुइद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 534 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।