<p>कुल्लू के फलाईन क्षेत्र में पैराग्लाइडर गिरने से हादसा पेश आया है। हादसे में पैराग्लाइडिंग करते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नील चंद (25) निवासी धारा फोजल के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार नील डोभी के साथ लगती पहीड़ी से पैराग्लाइडिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक पैराग्लाइड अनियंत्रित होकर फलाईन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नील चंद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानिय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पह पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।</p>
<p>मामले की पुष्टी करते हुए पहलीकुहल चौकी प्रभारी दया राम ने बताया कि ग्रामीणों ने हादसे की सूचना दी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…