कुल्लू पुलिस ने 6 किलो से अधिक हेरोइन सहित अफ्रीकी नागरिक को दिल्ली से किया गिरफ्तार: DGP

<p>नेश के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कुल्लू पुलिस की टीम ने दिल्ली में अफ्रीकी मूल के 38 वर्षिय नागरिक को 6.97 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 30 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। इस अभियान में दिल्ली पुलिस की टीम ने भी हिमाचल पुलिस का पूरा सहयोग किया है। </p>

<p>कुल्लू पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ हिमाचल ले आई है। हेरोइन की यह खेप अफगानिस्तान के रास्ते भारत लाई गई थी।  बताया जा रहा है कि हेरोइन की यह खेप हिमाचल में अब तक की सबसे बड़ी खेप है। डीजीपी संजय कुंडू ने इस बड़ी कामयाबी के लिए एसपी कुल्लू गौरव सिंह की पीठ थपथपाई है।</p>

<p>संजय कुंडू ने बताया कि कुल्लू पुलिस की टीम ने 30 जनवरी को भुंतर के पारला में 2 आरोपियों को 55 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को मेन सप्लायर के बारे में जानकारी लगी थी। इसी मामले की छानबीन को लेकर कुल्लू पुलिस की टीम दिल्ली गई थी। बुधवार को पुलिस ने रेड के दौरान आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कुल्लू लाया गया है।<br />
 </p>

Samachar First

Recent Posts

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

2 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

23 hours ago