Follow Us:

कुल्लू पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति, गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में नशा तस्करी के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस ने भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस सोमवन हरिपुर लिंक रोड में गश्त पर थी । इस दौरान सामने से आ रहे युवक को शक के आधार पर रोक तो वह चौंक गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 164 ग्राम चरस बरामद हुई।

व्यक्ति की पहचान मंगल चंद गांव काथी फोजल के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज़ कर लिया है। व्यक्ति को केरट में पेश किया जाएगा। पुलिस उस व्यक्ति से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।