Follow Us:

कुल्लू: 11 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़े गए देव पुजारी का बैंक अकाउंट सीज, कर चुका है 60 लाख से अधिक की ट्रांजेक्शन

गौरव, कुल्लू |

बंजार पुलिस द्वारा चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए देवता के पुजारी की संपत्ति को सीज कर दिया है। पुलिस ने पुजारी के पीएनबी, एसबीआई और कांगडा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के खातों को सीज कर दिया है जिसमें 8 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा है। जबकि वह अपने इन तीन बैंकों के खातों से 60 लाख रुपए से अधिक की ट्रांजेक्शन कर चुका है जो उसकी आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने बैंक खातों को सीज कर दिया है।

गौरतलब है कि बंजार पुलिस ने 37 वर्षीय भेवाराम पुत्र रेवती राम निवासी देवठा तहसील बंजार जिला कुल्लू को 11 फरवरी, 2020 को बंजार पुलिस की टीम ने 11 किलो 876 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त व्यक्ति स्थानीय देवता के मंदिर में पुजारी का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था और उसके बाद ज्यूडिशियल कस्टडी पर चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए पुजारी की संपत्ति की जांच की गई तो उसका बैंक बैलेंस और खातों से ट्रांजिक्ट किया गया पैसा आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उसके बैंक खातों को सीज कर दिया है।