Follow Us:

कुल्लू: मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 महिलाओं सहित 11 लोग गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

मनाली पुलिस ने बुधवार देर रात को सैक्स रैकेट का भंडा फोड़कर दिया है। पुलिस ने बाहरी राज्यों से देह व्यापार करने मनाली पहुंची 9 युवतियों सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जो मनाली में सैक्स रैकेट चला रही थी और स्वयं देह व्यापार में संलिप्त थी। नौ युवतियों के अलावा दो लोग दलाल शामिल थे।

जानकारी के अनुसार काफी दिनों से यहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था। जब इसका पता स्थानीय महिलाओं को चला तो उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर एक होटल में चले रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करवाया साथ ही इस धंधे को अंजाम देने वाले दो दलालों को भी पकड़वाया। दलालों द्वारा युवतियों से मनाली के एक होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा था।

लिहाजा, पुलिस ने पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवतियों समेत 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां  पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।