<p>कुल्लू के शमशी क्षेत्र की एक नवविवाहित महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी शादी सरसाडी क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 6 मई, 2019 को हुई थी। औइर वर्तमान में शमशी क्षेत्र की फोरेस्ट कॉलोनी में रहता है। महिला ने पुलिस को बताई आपवीती में बताया है कि हालांकि उसका पति करीब एक महीने तक उसके साथ ठीक से रहा। लेकिन एक महीने के बाद शराब पीकर मारपीट करने लगा। जिसके चलते 25 जुलाई को भी पति ने महिला के साथ मारपीट की।</p>
<p>रोज-रोज की मारपीट से महिला के सब्र का बांध टूट गया और महिला ने थाने में जाकर पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। महिला द्वारा दी गई शिकायत में उसकी सास का नाम भी शामिल है। महिला का आरोप है कि सास भी उसके पति का साथ दे रही है और मारपीट करने पर उसको कुछ नहीं कहती है। महिला ने बताया कि पति और सास दोनों मिलकर शादी पर हुए खर्चे का हवाला देकर अक्सर उसे जलील करते रहते हैं। उधर, पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…