Follow Us:

कुल्लू: घर में काम करने के बहाने नाबालिग को 1 महीने तक बनाया हवस का शिकार

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के आनी उपमंडल में 13 बर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आरोपी लगातार 1 महीने तक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। पीड़िता की मौसी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग को घर पर काम करने के बहाने बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाता था। यहां तक कि किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। नाबालिग ने एक माह तक जुल्म सहने के बाद घटना की आपबीती अपनी मौसी को बताई।

घटना की जानकारी मिलने पर मौसी ने आनी थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करवा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।