Follow Us:

कुल्लू: लगवैली में एक परिवार के 3 सदस्यों पर जानलेवा हमला, हमलावर गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

लगवैली के शीलग्रा में एक ही परिवार के महिला समेत 3 सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला कर्ता महिला का जेठ हुकम राम बताया जा रहा है। हमले में महिला और उसके 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब शीलग्रा गांव की कृष्णा देवी अपने 2 बच्चों के साथ सोई हुइ थी। उस समय कृष्णा का जेठ दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुसा और उसके बाद दराट से पहले बच्चों के सिर पर हमला किया फिर महिला के हाथ पर वार किया और उसके बाद कृष्णा के दूसरे बच्चे पर हमला किया।

जानकारी के अनुसार हमले में परिवार के 3 सदस्यों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। बता दें कि घायलों में 30 साल की कृष्णा देवी, 11 साल का लक्ष्य ठाकुर और 4 साल का अक्षय ठाकुर शामिल है।