कुल्लू: स्कूली छात्रा पर दो तेंदुओं ने किया हमला, घायल

<p>सैंज घाटी के भलाण-2 पंचायत के गांव हुरचा में एक माह से तेंदुए के आंतक से लोग परेशान है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी दौरान एक स्कूली छात्रा पर 2 तेंदुए द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है जिससे छात्रा बेहोश है हालांकि इस दौरान छात्रा को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है परंतु छात्रा को बेहोशी की हालत में सैंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया गया है जहां पर छात्रा को बेहोशी की हालत में कुल्लू हस्पताल के लिए रेफर किया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार अब तक तेंदुए का झुंड गांव के 2 दर्जन से अधिक कुत्तों आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। स्थानीय ग्रामीण पुरुषोत्तम शर्मा, रामलाल, यशपाल शर्मा, गणेश शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, ठाकुर दत्त शर्मा, नीता शर्मा, विद्या शर्मा, शिवानी शर्मा, विमला शर्मा ने बताया कि पिछले कई माह से भलाण-2 पंचायत के दर्जनों गांव में तेंदुए के आतंक से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।</p>

<p>आए दिन तेंदुए मवेशियों व कुत्तों को अपना शिकार बना रहे हैं और बुधवार को एक स्कूली छात्रा पल्लवी शर्मा पर भी दो तेंदुओं ने हमला कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि इन सभी बिंदुओं को पकड़कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में किसी तरह के जानमाल की नुकसान ना हो।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

8 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

8 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

8 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

8 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

8 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

10 hours ago