Follow Us:

कुल्लू: गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला झुलसी

गौरव कुल्लू |

मनाली के 38 बीआरटीएफ अलेऊ में गैस लीक होने से कीचन में आग लग गई जिससे महिला झुलस गई है। महिला को मनाली के मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हालांकि घटना रविवार की है लेकिन महिला ब्यान देने के लायक नहीं थी।

सोमवार को महिला होश में आ गई है और खुलासा किया कि जब वह रविवार को रसोई में खाना बनाने के लिए गैस ऑन कर रही थी कि अचानक गैस लीक हो गई और आग लग गई। जिस कारण वह झुलस गई। घटना के बाद महिला को एंबुलैंस के माध्यम से मनाली अस्पताल लाया गया जहां महिला का उपचार चल रहा है। पुलिसने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।