Follow Us:

कुल्लू: 1.989 किलोग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

डेस्क |

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। जिला कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा ने पतलीकुलह क्षेत्र में एक महिला चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 1 किलो 989 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान पिंगला देवी (50) निवासी गांव रियाडामला मनाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरप्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाली के एक गांव की महिला चरस की खेल लेकर कहीं डिलीवरी देने जा रही है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जाल बिझाया और महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।