Follow Us:

कुल्लू: तेंदुए ने 5 मेमनों को बनाया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के बंजार उपमंडल की बलागाड पंचायत के गांव भूमार में तेंदुए ने पांच मेमनों को मार गिराया। बलागाड़ पंचायत प्रधान मान सिंह ने बताया कि भूमार के नागानाल में कमला देवी पत्नी के मकान के निचले भाग में बनी गौशाला में बीती रात तेंदुए ने घुसकर पांच मेमनों को मार गिराया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

महिला ने इस घटना की जानकारी पंचायत प्रधान और विभाग को दी है। जिसमें विभाग से महिला ने मुआबजे की मांग भी की है। उधर, डीएफओ बंजार प्रवीण ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है नियमों के अनुसार प्रभावित को मुआबजा दिया जाएगा।