Follow Us:

लाहौल-स्पीति: लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बीआरओ का जवान शहीद

|

सड़क खोलने के काम में लगे बीआरओ के जवान पी कार्तिक कुमार लैंडस्लाइड होने से शहीद हो गए हैं। उनके असामयिक निधन पर लाहौल स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डीसी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद जवान राष्ट्र सेवा और ड्यूटी के प्रति जो समर्पण व साहस दिखाया वे अतुलनीय है। बीआरओ जिस जज्बे के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने काम को अंजाम देता है वो उसकी प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।

बता दें कि 4 नवंबर को संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया था। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे गए थे। इस दौरान बीआरओ के जवान डोजर लेकर सड़क बहाल करने के लिए पहुंचे। मलबा हटाते समय कार्तिक डोजर से उतरकर मुआयना कर रहे थे तभी अचानक पहाड़ी से फिर से भूस्खलन हो गया और वे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बीआरओ और पुलिस की टीम मौके पर हुंची और जवान को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर भेज दिया है।