क्राइम/हादसा

लाहौल-स्पीति: टोजिंग नाला में गिरी कार, मंडी के टैक्सी चालक की मौत

लाहौल घाटी के टोजिंग नाला में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचना जोगिंद्र सिंह (45) निवासी पतलीहूहल जिल्ला मंडी के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवरा देर रात को पेश आया है। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाला और शव को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेजा। मृतक व्यक्ति टैक्सी चालक का काम करता था।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

43 mins ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

2 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

3 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

6 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

6 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

6 hours ago