Follow Us:

नालागढ़ में दिनदिहाड़े लाखों की लूट, आरोपी फरार

पी. चंद, शिमला |

नालागढ़ के राजपूरा में 2 बाइक सवार लुटेरों ने दिनदिहाड़े लाखों की लूट को अंजाम दिया। लूटेरों ने यहां वोडाफोन के डिस्ट्रीब्यूटर से 5 लाख रुपये कर लूट ले गए हैं। लूट की बारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब के रोपड़ की और फरार हो गए। पीड़ित डिस्ट्रीब्यूटर ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपीयों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके सील कर दिया है।