क्राइम/हादसा

हिमाचल में हिमस्खलन से हड़कंप, दो जगह गिरे हिमखंड

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में मंगलवार को रोपसांग नाला और मूलिंग पुल के पास दो स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। इससे मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया। बीआरओ की टीम सड़क बहाल करने में जुट गई है।

कार्यकारी उपायुक्त प्रिया नागटा ने बताया कि हिमस्खलन से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हिमखंड गिरने से चार वाहनों में महिलाओं और बच्चों समेत दो दर्जन लोग फंसे हैं, जिन्हें पुलिस की मदद निकाला जा रहा है।

वहीं लाहौल में हल्के हिमपात का दौर बीती रात भर जारी रहा। घाटी के रिहायशी इलाकों में चार से पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जबकि रोहतांग दर्रा के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल की सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं।

वहीं, सोलंगनाला से आगे सुबह से दो बजे तक फोर बाई फोर वाहनों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिले में कई इलाकों में हिमस्खलन गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सैलानी व आम लोग आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतें।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago