हिमाचल

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा में किया गया। हिन्दी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन व उत्थान, विकास के उद्वेश्य से ज़िला भाषा एव संस्कृति विभाग कांगड़ा द्वारा स्कूली बच्चों की हिन्दीं भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता व हिन्दी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 सितम्बर 2024  को प्रातः 10.30 बजे किया गया।
कार्यक्रम शुभारम्भ मुख्यतिथि तहसीलदार कांगडा द्वारा दीप प्रज्वलित करके  किया गया। कार्यक्रम में जी.ए.वी स्कूल की प्रधानाचार्य विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रही । इस अवसर पर ज़िला से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबन्ध लेखन प्रतियोेगिता में जी.ए.वी स्कूल कांगडा की रितिका ने प्रथम ,कंगना रा.वरि0 मा0 वि. वीरता ने द्वितीय तथा रिद्विमारा. वरि0 मा. वि. न्यू कांगडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में एंजल रेनबोइन्टरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां ने प्रथम  व काशवी रा0 व0 मा0 वि0 खैरा ने दूसरा तथा जी.ए.वी कंांगडा की कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।हिन्दी़ प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अंशिका जी.ए.वी कांगडा ने प्रथम व अंशिका मेहता रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना ने दूसरा तथा कुश मेहरा रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना ने तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को ममैन्टों देकर पुरस्कृत किया गया।

निर्णायकमंडल के रूप में, अश्वनी धीमान,युगल डोगरा व यश पाल सिंह हिन्दी प्रवक्ता रा0वरि0 मा0 वि. त्यारा ने भूमिका निभाई। अन्त में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने विभागीय गतिविधिया ेंपर प्रकाश डाला तथा राजभाषा हिन्दी की अस्मिता/सम्मान दिए जाने हेतु उपस्थित गणमान्य व विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापकों व बच्चों से हिन्दीं के उन्नयन व विकास हेतु कारगर पग उठाए जाने पर बल दिया।

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

7 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

7 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

7 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

7 hours ago