चंडीगढ़-मनाली NH पर लैंडस्लाइड, लगा लंबा जाम

विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैना देवी में भी सड़कों पर भूस्खलन हो रहा है। रविवार सुबह करीब 7 बजे चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर छड़ोल के पास पहाड़ी से पत्थर गिर जाने से मार्ग बाधित हो गया। भूस्खलन की चपेट में आए एक ट्रक के ऊपर पहाड़ी का मलबा गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई, जिसके कारण बाहरी राज्य से आए हुए सैलानियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि इस भूस्खलन में एक जीप बाल-बाल बच गई। जैसे ही जीप चालक ने रास्ता पार करना चाहा ऊपर से मलबा आ गया। चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को बैक किया और कई जानें बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

लोक निर्माण विभाग की टीम ने पूरी तरह से सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। साथ ही सड़क खोल कर ट्रैफिक बहाल किया। जानकारी के मुताबिक वहां पर कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है लेकिन जान-माल को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण सभी बस रूट एक घंटा लेट हो गए, यहां से यातायात को नियमित रुप से बहाल करने में 3 घंटे लग गए।

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

5 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

7 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

7 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

8 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

8 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

8 hours ago