Follow Us:

कुल्लू : खलनाला के पास हुआ भूस्खलन, 5 गाडिय़ां मलबे में दबी

नवनीत बत्ता |

जिला  कुल्लू में आज सुबह खलनाला के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से पांच वाहन मलबे के नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार भूस्खलन होने के कारण पांच वाहन मलबे में दब गए। कुल्लू के एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शादी के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ये लोग जा रहे थे, और रास्ते में वह भूस्खलन की चपेट में आ गए।

मौके पर सुरक्षा एवं बचाव कर्मी पहुंच चुके है। अब तक दो लोगों को मौके से बचाया गया है। उन्हें इलाज के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती करवाया गया है। भूस्खलन होने के कारण लंबा जाम लग गया है।

वहीं, हिमस्खनल और भूस्खलन के कारण 300 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। इसके कारण राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वाहन विशेषकर ट्रक और तेल टैंकर फंसे हुए हैं। हिमपात एवं बर्फबारी के कारण लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोडऩे वाला राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक मुगल रोड तथा अन्य सड़कें भी बंद हैं।