Follow Us:

सिरमौरः तेंदुए ने दिन-दिहाड़े रोनहाट बाजार में किया हमला, 4 को किया लहुलूहान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के तहत रोनहाट बाजार में दिन-दिहाड़े तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक तेंदुए को आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर भागने लगे। इसी बीच तेंदुआ चार लोगों पर झपट पड़ा और उनको बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया।

लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। घायलों में नरेश कुमार, विनय रॉय, बाबू राम और अमजद खान शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वन्य प्राणी विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पहले भी इस क्षेत्र में रात को तेंदुआ कई बार देखा जा चुका है लेकिन आज दिन-दिहाड़े बाजार में आ पहुंचा। जिसने लोगों में खौफ़ पैदा कर दिया है।