Follow Us:

मंडी: तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार, लोगों में दहशत का माहौल

समाचार फर्स्ट |

मंडी की बल्ह घाटी में सोयरा गांव के लोग इन दिनों तेंदुए के आतंक के कारण खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। तेंदुए ने इलाके में अपना आतंक मचा रखा है। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने शाम होते ही अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात सोयरा पंचायत में तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया। जिस की वजह से गाय की मौत हो गई। गाय के मालिक के अनुसार गाय की कीमत 35 से 40 हजार बताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि वन विभाग से कई बार मांग की गई लेकिन तेंदुए को पकड़ा जाएं लेकिन, आज तक विभाग द्वारा उसको नहीं पकड़ा गया। गांव के लोगों का कहना कि यहां पर पूरा क्षेत्र जंगल से सटा है। कई बार लोगों ने दोपहर में भी तेंदुए को देखा गया है। उनका कहना है कि हर रोज बच्चे स्कूल आते जाते हैं और बच्चों सहित गांव वासी भी इस दहशत से डरे और सहमे हैं। तेंदुए के डर से गांववासी खेतों में भी काम करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए।