नाहन: तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार, लोगों में दहशत का माहौल

<p>नाहन के पौडीवाला गांव में तेंदुए ने एक पालतू गाय को अपना शिकार बना लिया। जिस कारण इन दिनों लोग तेंदुए के आतंक के कारण खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। तेंदुए ने इलाके में अपना आतंक मचा रखा है। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने शाम होते ही अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार गांव के पशुपालक रजनीश की पालतू गाय खेत में घास चर रही थी तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।</p>

<p>इस दौरान गाय की आवाज सुनकर रजनीश ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे तेंदुए को वहां से भगाया। पशुपालक ने कहा कि एक साल के भीतर तेंदुआ उनकी 2 गऊओं को निवाला बना चुका है। लोगों का कहना है कि वन विभाग से कई बार मांग की गई की तेंदुए को पकड़ा जाएं लेकिन, आज तक विभाग द्वारा उसको नहीं पकड़ा गया।</p>

<p>गांव के लोगों का कहना कि यहां पर पूरा क्षेत्र जंगल से सटा है। कई बार लोगों ने दोपहर में भी तेंदुए को देखा&nbsp; है। तेंदुए के डर से गांववासी खेतों में भी काम करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

15 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

30 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

36 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago