Follow Us:

स्वारघाट में तेंदुए का आतंक, बना चुका है कई जानवरों को शिकार

समाचार फर्स्ट |

बिलासपुर के स्वारघाट के कई गांवों के लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। जिससे उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।  तेंदुए के आंतक से लोग परेशान हैं। जहां पर तेंदुआ स्थानीय लोगों के पालतू जानवरों को अपना निवाला बना रहा है वहीं पर स्थानीय लोगों पर भी हमला करने से नहीं चूकता हालांकि तेंदुऐ सड़क के किनारे घूमते हुए अक्सर कई लोगों को मिल जाते हैं।

जहां पर तेंदुआ लोगों की बकरियों और कुत्तों का शिकार करता हैं वहीं पर स्वारघाट के पास नालिया गांव में तेंदुए ने महिलाओं और बच्चों पर भी हमला किया था हालांकि, महिलाओं ने अपनी जान भाग कर बचा ली इसके अलावा स्वारघाट के जगातखाना  क्षेत्र के धौलाधार गांव में भी तेंदुए  के आंतक से ग्रामीण भयभीत हैं।

तेंदुए के आतंक से निजात पाने के लिए लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि ग्रामीण लोगो को राहत मिल सके। हालांकि नालियां गावं में वन विभाग ने एक पिंजरा भी लगाया हैं।