Follow Us:

कंडा जेल के फरार कैदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

पी. चंद |

राजधानी शिमला से सोमवार को फरार हुए कैदी दर्शन कुमार की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अब उसकी तलाश के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। दर्शन कुमार  हत्या के जुर्म में कंडा जेल में आजीवन कारवास की सजा काट रहा था। साल 2012 से वह जेल में बंद था। कारागार विभाग की कैदी सुधार योजना के तहत उक्त कैदी को समरहिल और आईजीएमसी अस्पताल के समीप बेकरी के प्रोडक्ट बेचता था। यह बेकरी कारागार और पुलिस विभाग की देखरेख में चलाई जाती है।

कल ही दर्ज करवाई थी शिकायत

हालांकि कल ही कंडा जेल के उपाधीक्षक ने इस बारे में शिमला के सदर थाने में कैदी के भाग जाने की शिकायत दर्ज करवा दी थी। इसके बाद पुलिस ने सभी पुलिस थानों को इस बारे में सूचित कर दिया था। ताकि दर्शन कुमार प्रदेश से भागने में कामयाब न हो पाए।

मर्डर मामले में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा

दर्शन सिंह मर्डर के चलते कंडा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसने वर्ष 2012 में मर्डर किया था। सजा होने के बाद वे अकसर मालरोड और समरहिल में बेकरी के प्रोडक्ट बेचने आया करता था। पुलिस ने उसके घर कृष्णानगर में भी सूचना दे ही है कि अगर दर्शन कुमार आता है तो पुलिस को सूचित किया जाए।