Follow Us:

बिलासपुर में नहीं थम रहा नशे का कारोबार, 3.23 किलोग्राम भुक्की सहित मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिलासपुर में लगातार नशा तस्करों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने शुक्रवार को नशे के एक बड़े कारोबारी पर कार्रवाई की। पुलिस के रडार पर चल रहे मुख्य सप्लायर को पुलिस ने 3.23 किलो भुक्की चरस के मजारी में नाके के दौरान पकड़ा गया। आरोपी पूरे क्षेत्र में चरस का कारोबार करता है। जानकारी के अनुसार नरेजन सिंह ऊर्फ मेहर मजारी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी यहां का मुख्य सप्लायर था। कुछ दिन पहले मजारी में पकड़े गए पंजाब के युवक के तार भी इसी से जुड़े हुए हो सकते हैं, पुलिस ये भी मान रही है।

शुक्रवार को पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि नरेजन एक बड़ी खेप को ठिकाने लगाने जा रहा है तभी उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और भुक्की को कब्जे में ले लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया पकड़ा गया आरोपी पुलिस के रडार पर था। आरोपी क्षेत्र का मुख्य सप्लायर है और इसके तार पहले पकड़े गए लोगों से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।